Oppo फोन NBTC वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2197 के साथ स्पॉट हुआ है। MySmartPrice की रिपोर्ट से इस बात की जानकारी मिली है। इस फोन को Oppo A74 5G बताया जा रहा है। हालांकि इस फोन की लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चल पाया है। यह सेम मॉडल नंबर FCC लिस्टिंग पर भी स्पॉट किया गया था। ये फोन ColorOS 11.1 बेस्ड Android 11 पर रन कर सकता है।
Oppo A74 5G फोन को 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। यह फोन GCF और TKDN वेबसाइट पर भी स्पॉट हुआ है। इन सबसे संकेत मिलता है कि Oppo A74 5G फोन को जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है।
Oppo A74 का 4G वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। यह 4G वेरिएंट मॉडल नंबर CPH2219 के साथ स्पॉट हुआ है। इससे पहले ये फोन चाइना क्वॉलिटी सर्टिफिकेशन (CQC) वेबसाइट, EEC, Indonesia TKDN, Indonesia Telecom, और Wi-Fi Alliance पर भी स्पॉट हुआ है। यह फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। दोनों वेरिएंट ड्यूल बैंड वाई-फाई के साथ आ सकता है। Oppo ने अभी तक Oppo A74 के बारे में ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने हाल में भारतीय मार्केट में Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro को टीज किया है। इन स्मार्टफोन को भी जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Oppo Find X3 को कंपनी 11 मार्च को लॉन्च कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
संबंधित ख़बरें
( इस खबर को Breaking News Today टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से प्रकाशित की गई है। Original न्यूज़ का Source link ये है।)