BNT- हिंदी में तजा ख़बरें
  • देश
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
    • मोबाइल रिव्यू
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • हेल्थ
  • धर्म
No Result
View All Result
BNT- हिंदी में तजा ख़बरें
No Result
View All Result

Home » Blog » विदेश » Nazca Lines: एलियंस का अड्डा या प्राचीन सिंचाई व्‍यवस्‍था, पेरू के रेखाचित्रों के रहस्‍य का खुलासा!

Nazca Lines: एलियंस का अड्डा या प्राचीन सिंचाई व्‍यवस्‍था, पेरू के रेखाचित्रों के रहस्‍य का खुलासा!

Nazca Lines: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू के रेगिस्‍तान में 2200 साल पुरानी बिल्‍ली के आकृति वाली विशाल रेखाचित्र की पहेली को सुलझा लिया गया है। पेरू के नाज्‍का रेगिस्‍तान में स्थित एक पहाड़ी पर बनी इस बिल्ली जैसे आकृति की लंबाई लगभग 121 फुट है। अब वैज्ञानिकों ने इस पहेली को सुलझाने का दावा किया है। जानिए... 

by Rahul Maurya
2 months ago
in विदेश
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp


दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू के रेगिस्‍तान में 2200 साल पुरानी बिल्‍ली के आकृति वाली विशाल रेखाचित्र की पहेली को सुलझा लिया गया है। पेरू के नाज्‍का रेगिस्‍तान में स्थित एक पहाड़ी पर बनी इस बिल्ली जैसे आकृति की लंबाई लगभग 121 फुट है। सदियों से संरक्षित नाज्का लाइन्स को पुरातत्वविदों और यूएफओ हंटर्स के लिए जन्नत माना जाता है। कई विशेषज्ञों का यह भी दावा है कि यहां एलियन अपने यूएफओ के साथ धरती पर उतरते थे और यह रहस्यमयी संरचना उन्होंने ही बनाई थी। हालांकि, अब वैज्ञानिकों ने लंबे शोध के बाद बताया है कि यह पेरू की प्राचीन सिंचाई व्यवस्था की एक जटिल प्रणाली है। इस नए दावे के बाद से पेरू की यह जगह फिर चर्चा में आ गई है।

1940 में हुई थी इस जगह की खोज

पेरू के नाज्का लाइन्स में पहले भी कई विशाल आकृतियां मिल चुकी हैं। जिसके कारण यहां दुनियाभर के पुरातत्वविद और स्पेस साइंस में रूचि रखने वाले लोग आते रहते हैं। इस जगह की खोज 1940 के दशक में की गई थी। तब से लेकर अबतक यहां प्राचीन मानव सभ्यता की कई बहुमूल्य वस्तुएं और आकृतियां मिल चुकी हैं। नाज्का रेगिस्तान पेरू की राजधानी लीमा से लगभग 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

आकृतियों का एलियंस से कोई कनेक्शन नहीं!

स्विट्जरलैंड के मशहूर लेखक एरिच वॉन दानिकेन ने तो यहां तक दावा किया था कि पेरू के स्थानीय लोगों ने एलियंस को पृथ्वी पर वापस बुलाने के लिए इन जटिल पशु डिजाइनों को तैयार किया था। उन्होंने अपनी किताब ‘चैरियट्स ऑफ द गॉड्स’ में लिखा है कि बिना किसी संदेह के यह कहा जा सकता है कि पेरू के पहाड़ों के किनारे पर बने विशाल चित्र हवा में खास संदेश भेजने के लिए बनाए गए थे। ऐसे में उनका उद्देश्य क्या हो सकता है। तब दावा किया गया था कि एलियंस इस जगह पर उतरते थे।

प्राचीन सिंचाई व्यवस्था होने का किया गया दावा

पुरातत्वविदों ने भी लंबे समय तक इस बात से सहमति जताई है कि इन लाइनों को कोलंबियाई सभ्यता में बनाया गया था। हालांकि, इन चित्रों को बनाने का उद्देश्य हमेशा से विवादित रहा है। इंजीनियर कार्लोस हरमेडा के नेतृत्व वाली साल्वार नाज्का टीम ने अब दावा किया है कि यह सिंचाई चैनलों की एक जटिल प्रणाली है। न कि किसी एलियन को बुलाने का कोई संकेत। उनके इस खोज को अगले महीने स्पेन के कॉर्डोबा में अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्यटन कार्यक्रम में प्रस्तुत किया जाएगा।

सैटेलाइट तस्वीरों ने बताया इन आकृतियों का रहस्य

इंजीनियर कार्लोस हरमेडा ने कहा कि हमने कई निर्णायक सबूतों के साथ इस रहस्य से पर्दा उठाया है। हमने एक ऐसी प्रणाली की खोज की है जो दुनियाभर में लाखों लोगों की जान बचा सकती है। नए शोध के अनुसार नाज्का लाइन्स को पानी से कटाई के रूप में जानी जाने वाली पूर्व-इंकान तकनीक का उपयोग करके बनाया गया था। रिसर्चर्स ने सैटेलाइट इमेजरी का अध्ययन कर इस चित्र का विश्लेषण किया है। इसमें 3,750 तस्वीरों से एक मोजेक बनाया गया। मोज़ेक में 75 पंक्तियाँ और 50 स्तंभ होते हैं और यह रेगिस्तान में लगभग 2,500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है।

बंजर जमीन को सींचती है यह प्रणाली

रिसर्चर्स का मानना है कि जटिल प्रणाली अब बंजर रेगिस्तान को सिंचित करती है। इस प्रणाली से नमी के स्तर के साथ एक क्षेत्र में पानी के प्रवाह को नियंत्रित किया जा सकता है। इस रिसर्च पेपर को लेकर कार्लोस हरमेडा की टीम इस फरवरी में पेरू में पेपर आर्कियोलॉजिकल टूरिज्म में प्रजेंटेशन देगी। इस रिसर्च को पूरा करने में टीम को 8 साल का समय लगा है। इसमें फील्डवर्क और पेपरवर्क दोनों शामिल हैं।



( इस खबर को Breaking News Today टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से प्रकाशित की गई है। Original न्यूज़ का Source link ये है।)

Tags: ancient irrigation systemLatest World Newsnazca lines alien landing padnazca lines ancient irrigation systemnazca lines factnazca lines in hindinazca lines latest newsnazca lines photosnazca lines secretWorld HeadlinesWorld NewsWorld News in Hindiदुनिया Samacharनाज्का लाइन्सनाज्का लाइन्स एलियंसनाज्का लाइन्स का इतिहासनाज्का लाइन्स का रहस्यनाज्का लाइन्स की तस्वीरेंनाज्का लाइन्स के चित्रनाज्का लाइन्स के बारे मेंनाज्का लाइन्स क्या हैनाज्का लाइन्स पेरूनाज्का लाइन्स सिंचाई प्रणालीनाज्‍का लाइंस पेरू
Share196SendTweet123

Related Posts

जन्म के कुछ महीने बाद बिछड़ीं जुड़वा बहनें, 36 साल बाद DNA टेस्ट ने मिलाया

22/04/2021
0

फ्लोरिडायह किसी फिल्म की कहानी सी लग सकती है लेकिन मॉली सिनर्ट और एमिली बुशनेल की जिंदगी का सच...

भारत में बढ़ रहे COVID-19 के मामले, चीन ने की मदद की पेशकश

22/04/2021
0

पेइचिंगकोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए चीन ने गुरुवार को भारत को आवश्यक समर्थन और सहायता...

Coronavirus Vaccine Effect: कितनी असरदार है Coronavirus Vaccine? ब्रिटेन में जगी उम्मीद, सिर्फ 32 लोगों को इन्फेक्शन

22/04/2021
0

भारत में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम तेजी से चल रहा है लेकिन कुछ लोगों को अभी इस पर...

Mars Oxygen Extract: NASA के Perseverance रोवर ने मंगल ग्रह पर बनाई ऑक्सिजन, जीवन की तलाश में अहम कामयाबी

22/04/2021
0

मंगल ग्रह पर जीवन की खोज में गए अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के Perseverance रोवर ने एक और कामयाबी...

ताज़ा खबरें

52 साल के हुए मनोज बाजपेयी, Birthday पर पढ़िए उनकी जिंदगी से जुड़ी 15 खास बातें

23/04/2021

पवन सिंह के ‘मेरे मरद महोदय जी’ गाने पर भोजपुरी क्वीन आकांक्षा दुबे की दिलकश अदाओं ने मचाया धमाल, देखें VIDEO

23/04/2021

कभी बैंक में कैशियर थे CID के SP प्रद्युमन, थियेटर ने बदल दी शिवाजी साटम की जिंदगी

23/04/2021

सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से कभी नहीं मिलीं करीना कपूर, खुद किया था खुलासा

23/04/2021

टीवी रिमोट छोड़िए, देश जोड़िए… दूसरों की जान बचाएंगे, तभी तो जी पाएंगे: सोनू सूद

23/04/2021

सिनेमा वर्कर्स और पत्रकारों को Free Covid Vaccine देंगे चिरंजीवी, Video पोस्ट कर खुद दी जानकारी!

23/04/2021

अमिताभ बच्चन ने ठुकरा दी थी राजनीति में आने की पेशकश, सोनिया गांधी को लेकर दिया था सधा हुआ जवाब

23/04/2021
Apple ने लॉन्च किया Apple AirTag, iPhone 12 सीरीज में पर्पल वेरिएंट की एंट्री

Apple ने लॉन्च किया Apple AirTag, iPhone 12 सीरीज में पर्पल वेरिएंट की एंट्री

23/04/2021

VIDEO: लोगों को खूब पसंद आ रहा पवन सिंह का रैप सॉन्ग ‘हमार वाला डांस’, पंजाबी रैपर्स को भी दे रहे हैं टक्कर!

23/04/2021
Realme 8 5G फोन 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Realme 8 5G फोन 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

23/04/2021
BNT- हिंदी में तजा ख़बरें

Copyright © 2020 Breaking News Today

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Blog
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
    • मोबाइल रिव्यू
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • हेल्थ
  • धर्म

Copyright © 2020 Breaking News Today