BNT- हिंदी में तजा ख़बरें
  • देश
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
    • मोबाइल रिव्यू
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • हेल्थ
  • धर्म
No Result
View All Result
BNT- हिंदी में तजा ख़बरें
No Result
View All Result

Home » Blog » देश » India Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, श्रीनगर में टूटा पिछले आठ साल का रेकॉर्ड

India Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, श्रीनगर में टूटा पिछले आठ साल का रेकॉर्ड

India Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

by रंजीत कुमार तिवारी
2 weeks ago
in देश
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp


नई दिल्ली
देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और श्रीनगर में पिछले आठ साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं कोहरे से दृश्यता कम होने की वजह से कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। बर्फीले पश्चिमी हिमालय से उठ रही हवाओं की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहर में कोहरे की चादर से दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक पहुंच गया और इससे यातायात पर असर पड़ा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि शुष्क मौसम और उत्तर/उत्तरपश्चिम हवाओं की वजह से देश के उत्तर-पश्चिम हिस्सों के ज्यादातर इलाकों में अगले तीन-चार दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तथा उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

आईएमडी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर शीत लहर की संभावना है। वहीं इस दौरान बेहद शीत लहर की स्थिति भी बन सकती है। आईएमडी ने रात आठ बजे जारी बुलेटिन में बताया कि अगले 24 घंटे में तमिलनाडु दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश तथा गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की आशंका है। आईएमडी ने बताया कि बुधवार को तमिलनाडु में सुदूरवर्ती स्थानों पर भारी बारिश हुई।

आईएमडी ने बताया कि आज हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर कड़ाके की सर्दी और कुछ स्थानों पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के दूरदराज वाले स्थानों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के केलांग और कल्पा में बुधवार को पारा शून्य से काफी नीचे चला गया, जबकि राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि लाहौल स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में पारा शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।

कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: एक डिग्री, सात डिग्री और 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर प्रदेश के चुर्क में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के दूरदराज इलाकों में कोहरा छाया रहा। राजस्थान में बुधवार को भी कड़ाके की सर्दी जारी रही, प्रदेश के गंगानगर में जहां रात का पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं राज् य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे रहा।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कश्मीर घाटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है और जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर शहर में पिछले आठ साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बुधवार को बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले आठ साल में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 14 जनवरी, 2012 को इतना ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। शेष घाटी में भी भीषण ठंड है। पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा और नारनौल दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

हिसार में भी तापमान दो डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम हैं। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5, 3.8 और 6.4 दर्ज किया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे है। पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, भटिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.2, 3.4, 3.6, 3.2, 4 आौर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



( इस खबर को Breaking News Today टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से प्रकाशित की गई है। Original न्यूज़ का Source link ये है।)

Tags: india Headlinesindia minimum temperatureindia Newsindia News in HindiIndia temperatureIndia weather forecastindia weather forecast 2021india weather todayindia weather updateLatest india Newssrinagar lowest temperatureभारत Samacharभारत का मौसम
Share196SendTweet123

Related Posts

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ने पहले ‘जमीन भी नहीं बच रही’ कहकर लाठी-डंडे लाने को उकसाया और अब दे रहे सफाई

27/01/2021
0

हाइलाइट्स:भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का एक वीडियो वायरल हो रहा हैवायरल हो रहे वीडियो में टिकैत...

Kisan Tractor Rally: दिल्ली में जो हुआ, उसके संकेत 25 जनवरी की रात से ही मिलने लगे थे

27/01/2021
0

नई दिल्लीदिल्ली में इस 26 जनवरी को जो हुआ वह पहले कभी नहीं हुआ था। इस सारे मामले से...

लाल क‍िला: जहां शान से लहराता है तिरंगा, वहां किसानों ने फहराया अपना झंडा, शशि थरूर भी भड़के

26/01/2021
0

हाइलाइट्स:किसानों की ट्रैक्‍टर रैली में टूट गई बनी-बनाई हर व्‍यवस्‍था, जमकर हुड़दंगबवाल करते आईटीओ और लाल किला तक पहुंच...

Farmers tractor Rally: किसानों के हिंसक आंदोलन पर बोले योगेंद्र यादव, ‘वर्दी में खड़ा जवान हमारे लिए किसान, गाड़ी चढ़ाने की कोशिश शर्मनाक’​

26/01/2021
0

हाइलाइट्स:गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली हिंसक प्रदर्शन में तब्दील, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पस्थिति को काबू...

ताज़ा खबरें

WhatsApp में जल्द ही स्टीकर्स सर्च करने की सुविधा, बीटा वर्ज़न में मिली झलक

Whatsapp भारतीयों के साथ यूरोपियन यूजर्स के मुकाबले अलग व्यवहार कर रहा है: दिल्ली HC से बोली सरकार

27/01/2021

Master OTT Release: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी ‘मास्टर’, तय हुआ मुहूर्त

27/01/2021

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ने पहले ‘जमीन भी नहीं बच रही’ कहकर लाठी-डंडे लाने को उकसाया और अब दे रहे सफाई

27/01/2021

सिद्धार्थ शुक्ला ने धूम-धाम से मनाया शहनाज गिल का बर्थडे, आधी रात एक्ट्रेस को पूल में फेंका, देखें वीडियो

27/01/2021

Woolly Rhino: दुनिया के सबसे ठंडे स्‍थान से मिला 40 हजार साल पुराना गैंडा, टेंशन में आए वैज्ञानिक

27/01/2021

Kisan Tractor Rally: दिल्ली में जो हुआ, उसके संकेत 25 जनवरी की रात से ही मिलने लगे थे

27/01/2021
अपने BSNL और MTNL नंबर पर यूं पाएं अनचाहे फोन कॉल्स से छुटकारा

अपने BSNL और MTNL नंबर पर यूं पाएं अनचाहे फोन कॉल्स से छुटकारा

27/01/2021

शिल्पा शेट्टी ने रिपब्लिक डे पर कर डाली बड़ी गलती, स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने पर हुईं ट्रोल

27/01/2021

कॉलेज सेक्रेटरी से हुआ था श्रेयस तलपड़े को प्यार, 4 ही दिन में कर दिया था दीप्ति को प्रपोज

27/01/2021

दिल्‍ली किसान हिंसा पर बोला संयुक्‍त राष्‍ट्र, अहिंसा और प्रदर्शन के अधिकार का सम्‍मान करे भारत सरकार

27/01/2021
BNT- हिंदी में तजा ख़बरें

Copyright © 2020 Breaking News Today

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Blog
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
    • मोबाइल रिव्यू
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • हेल्थ
  • धर्म

Copyright © 2020 Breaking News Today