BNT- हिंदी में तजा ख़बरें
  • देश
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
    • मोबाइल रिव्यू
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • हेल्थ
  • धर्म
No Result
View All Result
BNT- हिंदी में तजा ख़बरें
No Result
View All Result

Home » Blog » देश » Bihar Crime News : WhatsApp की DP देखकर दीवाना हो गया बेनाम आशिक, फिर क्या हुआ?

Bihar Crime News : WhatsApp की DP देखकर दीवाना हो गया बेनाम आशिक, फिर क्या हुआ?

कई बार किसी को देखकर भूलना मुश्किल होता है। पहली नजर में ही वो चेहरा दिल में बस जाता है। फिर तो उसी का ख्वाब और उसी के सपने आते हैं। सुख-चैन सब खो जाता है। बस आंखों के सामने एक ही चेहरा नजर आता है। फिर कुछ लोग उसे हासिल करने के लिए कई बार गुनाह के रास्ते चल पड़ते हैं। 

by रंजीत कुमार तिवारी
2 weeks ago
in देश
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp


हाइलाइट्स:

  • हाजीपुर मर्डर मामले में सनसनीखेज खुलासे से पुलिस भी हैरान
  • अनजान आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी साजिश
  • WhatsApp की DP को देखकर फिदा हो गया था शख्स
  • मर्डर के बाद भी होती थी बेनाम आशिक से घंटों बात

पटना :
एक अनजान शख्स WhatsApp की DP (जिस फोटो को आप व्हाट्असप में लगाते हैं) देखकर उस महिला का दीवाना हो गया। उससे बेपनाह मोहब्बत करने लगा। उस महिला के बारे में कई तरह के ख्वाब पालने लगा। जब जुनून बर्दाश्त की सीमाओं को तोड़ने लगी तो उसने कॉल कर ही दिया। दोनों के बीच बातें होने लगी। अच्छी बातें होने लगी। मगर महिला और अनजान आशिक की कभी भी मुलाकात नहीं हुई। इश्क कब, कहां, कैसे और किससे हो जाए, कहना मुश्किल है। ये इसकी बानगी है। इश्क जब भी होता है तो हो ही जाता है। आदमी सबकुछ भूल जाता है सबकुछ। इस कहानी के आशिक तो WhatsApp की DP देखकर जान न्योछावर करने लगा था। उसको इससे कोई फर्क नहीं पड़ा कि महिला शादीशुदा है। महिला को भी फर्क नहीं पड़ा कि वो खुद भी किसी की बीवी है।

अनजान इश्क में हत्या की खौफनाक साजिश
अनजान आशिक इस कदर दीवाना हो चुका था कि अपनी महबूबा के लिए जान दे भी सकता था और किसी की जान ले भी सकता था। महिला ने आशिक से अपने पति के बारे में शिकायत की। दीवाने आशिक का खून खौलने लगा। उसने अपनी महबूबा के सुहाग के खिलाफ खौफनाक साजिश रच दी। मिटा देने की कसमें भी खा ली। फिर अंजाम तक पहुंचा भी दिया। इस पूरी साजिश की खबर उसकी महबूबा को थी। क्योंकि उसी के हामी के बाद बेनाम आशिक ने ‘खूनी ख्वाहिश’ को पूरा किया।

कातिल को चाहिए था मोबाइल के दोनों सिम
आज से ठीक 100 दिन पहले यानी 5 अक्टूबर 2020 को इस खूनी कहानी का आगाज हुआ। उस रात दवा कारोबारी और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक के बाद एक संजय को 5 गोलियां मारी गई। किसी भी हालत में उसकी बीवी का सिरफिरा आशिक उसे जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था। इस वारदात को हाजीपुर-पटना रोड पर पानहाट इलाके में अंजाम दिया गया। कातिल ने संजय के मोबाइल से दोनों सिम निकाल लिया। परिवार वाले इस बात से हैरान थे कि आखिर संजय हाजीपुर किस काम से गया था। पुलिस के पास सबूत के तौर पर बस यही था कि मृतक का दोनों सिम उसके मोबाइल में नहीं थे।

…और फिर खुल गई कत्ल की कहानी
गायब मोबाइल सिम को हासिल करने के लिए पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर डाला। सीडीआर को हासिल किया। पता चला कि मर्डर से पहले एक नंबर पर संजय की लगातार बात हो रही थी। पुलिस ने उस नंबर की खोजबीन शुरू की। नंबर के लिए दिया गया नाम-पता गलत निकला। पुलिस को इतना जरूर शक था कि साजिश में कोई न कोई घर का सदस्य जरूर शामिल है। क्योंकि लूटपाट में अपराधी मोबाइल से सिम नहीं बल्कि मोबाइल लेकर जाते। पुलिस को संजय की पत्नी रिंकी कुमारी पर शक हुआ। पुलिस ने रिंकी के मोबाइल के भी सीडीआर को निकलवाया। जांच में पता चला कि हत्या से ठीक पहले जिस नंबर से संजय लगातार बात कर रहा था, उसी नंबर पर पिछले कुछ दिनों से संजय की पत्नी व्हाट्सअप कॉल कर रही थी। पुलिस ने रिंकी को थाने बुलाया और सख्ती से पूछताछ में सबकुछ बेपर्दा हो गया।

पुलिस को ‘अनजान आशिक’ की तलाश
रिंकी ने बताया कि पति से अक्सर उसकी किचकिच होती थी। फिर वो व्हाट्सअप और फेसबुक पर ज्यादा वक्त गुजारने लगी। उसने अपने व्हाट्सअप की डीपी में एक बेहद खूबसूरत फोटो लगा रखी थी। व्हाट्सअप का डीपी देखकर एक अनजान शख्स ने उसकी तारीफ की। उसने फिदा होने की बात भी कही। इसके बाद उस अनजान शख्स से रिंकी की लगातार बातचीत होने लगी। मैसेज और कॉल के जरिए दोनों एक-दूसरे से जुड़े रहे। रिंकी ने पुलिस को बताया कि उसने उस अनजान शख्स के बारे में कई बार जानने की कोशिश की। वीडियो कॉल करने को भी कहा। उसने मना कर दिया। अपना नाम अमित बताया था। पुलिस के मुताबिक संजय की हत्या से पहले उसकी पत्नी रिंकी ने अपने आशिक से अपने पति की हत्या के लिए हामी भरी थी। रिंकी ने ही अपने सिरफिरे आशिक को अपने पति की हत्या के लिए उकसाया था। रिंकी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के लिए चुनौती है रहस्य बने अमित को ढूंढना और इस पहेली को सुलझाना कि आखिर संजय का कातिल कौन है और कहां है?



( इस खबर को Breaking News Today टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से प्रकाशित की गई है। Original न्यूज़ का Source link ये है।)

Tags: bihar crime newsbihar Headlinesbihar newsbihar police crime newsbihar police newsLatest bihar NewsPatna NewsWhatsappबिहार Samacharबिहार में अपराधबिहार समाचारहिंदी में बिहार न्यूज़
Share196SendTweet123

Related Posts

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ने पहले ‘जमीन भी नहीं बच रही’ कहकर लाठी-डंडे लाने को उकसाया और अब दे रहे सफाई

27/01/2021
0

हाइलाइट्स:भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का एक वीडियो वायरल हो रहा हैवायरल हो रहे वीडियो में टिकैत...

Kisan Tractor Rally: दिल्ली में जो हुआ, उसके संकेत 25 जनवरी की रात से ही मिलने लगे थे

27/01/2021
0

नई दिल्लीदिल्ली में इस 26 जनवरी को जो हुआ वह पहले कभी नहीं हुआ था। इस सारे मामले से...

Kisan Tractor Rally: ट्रैक्टर रैली में दिल्ली हिंसा के बाद अब किसान आंदोलन का क्या होगा?

27/01/2021
0

हाइलाइट्स:दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर हिंसक रूप ले लियापंजाब...

लाल क‍िला: जहां शान से लहराता है तिरंगा, वहां किसानों ने फहराया अपना झंडा, शशि थरूर भी भड़के

26/01/2021
0

हाइलाइट्स:किसानों की ट्रैक्‍टर रैली में टूट गई बनी-बनाई हर व्‍यवस्‍था, जमकर हुड़दंगबवाल करते आईटीओ और लाल किला तक पहुंच...

ताज़ा खबरें

Glenn Maxwell के लिए Bio-bubble बना सर दर्द, लिया क्रिकेट से दूर होने का बड़ा फैसला

27/01/2021

अली गोनी से प्यार पर सामने आया सोनाली फोगाट की बेटी और परिवार वालों का रिएक्शन

27/01/2021

नीलाम हो रहा लॉर्ड माउंटबेटन-एडविना का भारतीय खजाना, तस्‍वीरें देख फटी रह जाएंगी आंखें

27/01/2021
WhatsApp में जल्द ही स्टीकर्स सर्च करने की सुविधा, बीटा वर्ज़न में मिली झलक

Whatsapp भारतीयों के साथ यूरोपियन यूजर्स के मुकाबले अलग व्यवहार कर रहा है: दिल्ली HC से बोली सरकार

27/01/2021

Master OTT Release: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी ‘मास्टर’, तय हुआ मुहूर्त

27/01/2021

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ने पहले ‘जमीन भी नहीं बच रही’ कहकर लाठी-डंडे लाने को उकसाया और अब दे रहे सफाई

27/01/2021

सिद्धार्थ शुक्ला ने धूम-धाम से मनाया शहनाज गिल का बर्थडे, आधी रात एक्ट्रेस को पूल में फेंका, देखें वीडियो

27/01/2021

Woolly Rhino: दुनिया के सबसे ठंडे स्‍थान से मिला 40 हजार साल पुराना गैंडा, टेंशन में आए वैज्ञानिक

27/01/2021

Kisan Tractor Rally: दिल्ली में जो हुआ, उसके संकेत 25 जनवरी की रात से ही मिलने लगे थे

27/01/2021
अपने BSNL और MTNL नंबर पर यूं पाएं अनचाहे फोन कॉल्स से छुटकारा

अपने BSNL और MTNL नंबर पर यूं पाएं अनचाहे फोन कॉल्स से छुटकारा

27/01/2021
BNT- हिंदी में तजा ख़बरें

Copyright © 2020 Breaking News Today

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Blog
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
    • मोबाइल रिव्यू
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • हेल्थ
  • धर्म

Copyright © 2020 Breaking News Today