BNT- हिंदी में तजा ख़बरें
  • देश
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
    • मोबाइल रिव्यू
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • हेल्थ
  • धर्म
No Result
View All Result
BNT- हिंदी में तजा ख़बरें
No Result
View All Result

Home » Blog » धर्म » लोहड़ी 2021: जानें इस त्योहार का महत्व और पूजा की विधि

लोहड़ी 2021: जानें इस त्योहार का महत्व और पूजा की विधि

by रंजीत कुमार तिवारी
2 weeks ago
in धर्म
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्‍येक वर्ष मकर संक्रांति से एक दिन पहले की रात को लोहड़ी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व सर्दियों की समाप्ति का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी उत्तर भारत और खासकर पंजाब का सबसे प्रसिद्ध त्यौहार है, जो 13 जनवरी को मनाया जाएगा। पंजाब के आलावा लोहड़ी का त्यौहार हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि जगहों पर मनाया जाता है। 

इस दिन दुल्ला भट्टी की कहानी का काफी महत्व है। इस दिन सभी अपने घरों और चौराहों के बाहर लोहड़ी जलाते हैं। आग का घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनाते हुए रेवड़ी, मूंगफली खाते हैं, लेकिन क्या जानते हैं कि लोहड़ी क्यों जलाई जाती है और इस दिन दुल्ला भट्टी की कहानी का क्या महत्व है, आइए जानते हैं…

मकर संक्रांति पर होगा कुंभ का पहला स्नान, जानें शाही स्नान की तिथियां

कैसे मनाते हैं लोहड़ी
बैसाखी त्यौहार की तरह लोहड़ी का सबंध भी पंजाब के गांव, फसल और मौसम से है। इस दिन से मूली और गन्ने की फसल बोई जाती है। इससे पहले रबी की फसल काटकर घर में रख ली जाती है। खेतों में सरसों के फूल लहराते दिखाई देते हैं। लोहड़ी की संध्या को लोग लकड़ी जलाकर अग्नि के चारों ओर चक्कर काटते हुए नाचते-गाते हैं और आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दानों की आहुति देते हैं। अग्नि की परिक्रमा करते और आग के चारों ओर बैठकर लोग आग सेंकते हैं। इस दौरान रेवड़ी, खील, गज्जक, मक्का खाने का आनंद लेते हैं।

लोहड़ी के दिन विशेष पकवान बनते हैं जिसमें गजक, रेवड़ी, मुंगफली, तिल-गुड़ के लड्डू, मक्का की रोटी और सरसों का साग प्रमुख होते हैं। लोहड़ी से कुछ दिन पहले से ही छोटे बच्चे लोहड़ी के गीत गाकर लोहड़ी हेतु लकड़ियां, मेवे, रेवडियां, मूंगफली इकट्ठा करने लग जाते हैं। पंजाबियों के लिए लोहड़ी उत्सव खास महत्व रखता है। जिस घर में नई शादी हुई हो या बच्चा हुआ हो उन्हें विशेष तौर पर बधाई दी जाती है। प्राय: घर में नव वधू या बच्चे की पहली लोहड़ी बहुत विशेष होती है। इस दिन बड़े प्रेम से बहन और बेटियों को घर बुलाया जाता है।

संक्रांति 20201:  विशेष योग में 14 जनवरी को मनाया जाएगा यह त्यौहार

दुल्ला भट्टी की कहानी
पारंपरिक तौर पर लोहड़ी के त्यौहार में दुल्ला भट्टी की जो कहानी सुनाई जाती है। उसमें, पंजाब में एक दुल्ला भट्टी नाम का एक शख्स था जो गरीब लोगों का मदद करता था। जिसने मुश्किल समय में दो बहनों सुंदरी और मुंदरी की मदद की। जिनको उसके चाचा ने जमीदारों को सौप दिया था। दुल्ला ने दोनों बहनों को जमीदारों के शिकंजे से छुड़वा कर उसी रात आग जला कर उनकी शादी करवा दी और शगुन में एक सेर शक्कर उनकी झोली में डालकर दोनों बहनों की विदाई की। कहा जाता है कि उसी दिन से, इसी घटना के कारण लोग लोहड़ी का त्यौहार मनाने लगे। इसी कारण आज भी लोग दुल्ला भट्टी को याद कर प्रसिद्ध लोक गीत सुंदर मुंदरिए गाते हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह आग पूस की आखिरी रात और माघ की पहली सुबह की कड़क ठंड को कम करने के लिए जलाई जाती  है। 



( इस खबर को Breaking News Today टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से प्रकाशित की गई है। Original न्यूज़ का Source link ये है।)

Tags: bhaskarhindi newsdainik bhaskardharm newsLohri festivalLohri ImportanceLohri MuhurtaLohri Pujaलोहरीलोहरी 2021
Share196SendTweet123

Related Posts

Guru Gobind Singh Jayanti 2021: कौन थे गुरु गोबिंद सिंह, जानिए गुरुपर्व का क्या है महत्व

Guru Gobind Singh Jayanti 2021: कौन थे गुरु गोबिंद सिंह, जानिए गुरुपर्व का क्या है महत्व

19/01/2021
0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सवा लाख से एक लड़ाऊं तां गोविंद सिंह नाम धराऊं। गुरु गोविंद सिंह का यह...

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक

18/01/2021
0

मेष लग्नराशि (Aries): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 18 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक:-  ॐ इस सप्ताह रुका...

पुत्रदा एकादशी 2021: इस व्रत से संतान प्राप्ति में आने वाली बाधाएं होंगी दूर, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त 

पुत्रदा एकादशी 2021: इस व्रत से संतान प्राप्ति में आने वाली बाधाएं होंगी दूर, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त 

17/01/2021
0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में व्रतों का काफी महत्व है, इनमें एकादशी व्रत विशेष तौर पर भगवान...

विनायक चतुर्थी 2021: आज इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मिलेगी बप्पा की कृपा

विनायक चतुर्थी 2021: आज इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मिलेगी बप्पा की कृपा

16/01/2021
0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गणेश भगवान को सर्वप्रथम पूजे जाने वाला भगवान बताया गया है। भगवान...

ताज़ा खबरें

Glenn Maxwell के लिए Bio-bubble बना सर दर्द, लिया क्रिकेट से दूर होने का बड़ा फैसला

27/01/2021

अली गोनी से प्यार पर सामने आया सोनाली फोगाट की बेटी और परिवार वालों का रिएक्शन

27/01/2021
WhatsApp में जल्द ही स्टीकर्स सर्च करने की सुविधा, बीटा वर्ज़न में मिली झलक

Whatsapp भारतीयों के साथ यूरोपियन यूजर्स के मुकाबले अलग व्यवहार कर रहा है: दिल्ली HC से बोली सरकार

27/01/2021

Master OTT Release: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी ‘मास्टर’, तय हुआ मुहूर्त

27/01/2021

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ने पहले ‘जमीन भी नहीं बच रही’ कहकर लाठी-डंडे लाने को उकसाया और अब दे रहे सफाई

27/01/2021

सिद्धार्थ शुक्ला ने धूम-धाम से मनाया शहनाज गिल का बर्थडे, आधी रात एक्ट्रेस को पूल में फेंका, देखें वीडियो

27/01/2021

Woolly Rhino: दुनिया के सबसे ठंडे स्‍थान से मिला 40 हजार साल पुराना गैंडा, टेंशन में आए वैज्ञानिक

27/01/2021

Kisan Tractor Rally: दिल्ली में जो हुआ, उसके संकेत 25 जनवरी की रात से ही मिलने लगे थे

27/01/2021
अपने BSNL और MTNL नंबर पर यूं पाएं अनचाहे फोन कॉल्स से छुटकारा

अपने BSNL और MTNL नंबर पर यूं पाएं अनचाहे फोन कॉल्स से छुटकारा

27/01/2021

शिल्पा शेट्टी ने रिपब्लिक डे पर कर डाली बड़ी गलती, स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने पर हुईं ट्रोल

27/01/2021
BNT- हिंदी में तजा ख़बरें

Copyright © 2020 Breaking News Today

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Blog
  • Privacy Policy
  • TERMS AND CONDITIONS

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
    • मोबाइल रिव्यू
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • हेल्थ
  • धर्म

Copyright © 2020 Breaking News Today