
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में नए मुकाम हासिल कर लिया है। फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में उन्होंने जोसेफ बिकान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोनाल्डो ने अब अपने करियर में कुल 759 (क्लब और पुर्तगाल के लिए मिलाकर) गोल कर दिए हैं और अब वह फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने से सिर्फ एक गोल दूर हैं। रोनाल्डो अभी कुछ समय पहले ही ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंचे थे।
Cristiano Ronaldo now the joint top scorer for official goals in football history.
7️⃣5️⃣9️⃣ Josef Bican
7️⃣5️⃣9️⃣ Cristiano Ronaldo pic.twitter.com/hB6JQbvazt— Adriano Del Monte (@adriandelmonte) January 10, 2021
35 वर्षीय रोनाल्डो ने यह मुकाम 1037 मैचों में हासिल किया है, जबकि जोसेफ बिकान ने 759 गोल महज 495 मैच में किए थे। रोनाल्डो अब फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने से महज एक गोल दूर हैं। जुवेंटस और जेनोओ के खिलाफ होने वाले अगले मैच में रोनाल्डो के पास इस रिकॉर्ड को अपने नाम करना का मौका होगा। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर ने हाल में ही पेले (757) को सबसे ज्याादा गोल करने के मामले मे पीछे छोड़ा था। साल 2021 में रोनाल्डो की नजरें एक और खास रिकॉर्ड पर होंगी, दरअसल, रोनाल्डो इंटरनेशनल लेवल पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर से महज 7 गोल पीछे हैं। रोनाल्डो को दुबई में हुए ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में दशक का सबसे बेहतरीन फुटबॉलर चुना गया था। इस अवॉर्ड को जीतने के बाद रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम पर खास मैसेज लिखते हुए अपनी खुशी का इजहार किया था।
रोनाल्डो बने दशक के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर, लियोनेल मेसी को छोड़ा पीछे
ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अलावा, पेप गार्डियोला को दशक का बेस्ट कोच चुना गया था, जबकि साल 2020 के बेस्ट फुटबॉलर का अवॉर्ड राबर्ट लेवांडोवस्की को दिया गया था। साल के बेस्ट कोच का अवॉर्ड हेन्स फ्लिक ने अपने नाम किया था। लेवांडोवस्की रोनाल्डो और मेसी दोनों को पीछे छोड़ते हुए साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने थे।
( इस खबर को Breaking News Today टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से प्रकाशित की गई है। Original न्यूज़ का Source link ये है।)