
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट आज पहली बार राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद जयपुर में प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर पहुंचेऔर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजली दी , मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे , लेकिन आचनक अशोक गहलोत का कार्यक्रम कैंसिल हो गया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कहा कि 10.30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, मगर अशोक गहलोत की जगह सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये कार्यक्रम 10:30 बजे रखवाया था क्युकीउन्हे 11 बजे इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत करनी थी ,मगर बाद में सूचना आई कि गहलोत नहीं आ पाएंगे।
इस मौके पर कांग्रेसियों ने आस लगा रखी थी कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्रीसचिनपायलट का मिलन होगा मगर ऐसा नहीं हुआ।इस पर सचिनपायलट ने इस मौके पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि राजीव गांधी 400से ज्यादा सीट लेकर आए थे मगर 2सीट वाली बीजेपी का भी पूरा सम्मान करते थे। उन्होंने आगे कहा कि आज बीजेपी घमंड में कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है, उन्हें राजीव गांधी से राजनीति का बड़प्पन सीखना चाहिए,और आगे कहा कि आगे आने वाले दिनों में देश के युवा राजीव गांधी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजीव गांधी अपने देश में सूचना क्रांति शुरू की थी, जिसकी बदौलत आज देश नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है।